मरीजों को कौन सी दाल देनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 15:20

डायबिटीज में कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

Pulses to Avoid in Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए इन दालों का सेवन, जानें सावधानियां।
Pulses to Avoid in Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को डाइट का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। असंतुलित खानपान की वजह से डायबिटीज की बीमारी में मरीजों की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। डायबिटीज के मरीजों को कुछ फूड्स का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए आपको इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। डाइट में असंतुलन होने की वजह से डायबिटीज के मरीजों को हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए दाल खाना बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ दाल का सेवन डायबिटीज में नुकसानदायक भी माना जाता है। आइए जानते हैं डायबिटीज में कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए और किन चीजों का सेवन इस समस्या में फायदेमंद होता है।

डायबिटीज में कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए?- Which Dal is Not Good for Diabetes?
दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज खानपान में गड़बड़ी और अनियंत्रित जीवनशैली की वजह से होने वाली बीमारी है। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से कम या ज्यादा होने पर मरीजों को डायबिटीज की बीमारी होती है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी और संतुलित भोजन का सेवन काफी हद तक फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों को दाल का सेवन जरूर करना चाहिए। कुछ दालें डायबिटीज में बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं, लेकिन कुछ दालों का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए ओजस क्लिनिक के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी से जानते हैं डायबिटीज में कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए?

डायबिटीज के मरीजों के लिए संतुलित मात्रा में लगभग सभी दालों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि कुछ दालें इस स्थिति में नुकसानदायक भी मानी जाती है। डायबिटीज में मरीजों को उड़द की दाल खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। उड़द की दाल बादी मानी जाती है और इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में बटर या घी डालकर खाने से मरीजों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को मसूर की दाल भी संतुलित मात्रा में ही खाने की सलाह दी जाती है।

डायबिटीज में फायदेमंद दालें- Pulses To Eat in Diabetes
डायबिटीज या शुगर की बीमारी में अरहर की दाल, मूंग और चने की दाल फायदेमंद मानी जाती है। अरहर की दाल में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, इसके अलावा आयरन, जिंक, फोलेट और विटामिन्स भी अरहर की दाल में पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसके अलावा मूंग दाल में मौजूद पोषक तत्व और गुण भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मूंग की दाल खाने से डायबिटीज के मरीजों का पाचन भी ठीक रहता है। इन दालों का ग्लाइसिमिक इंडेक्स भी कम होता है और इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा नहीं रहता है।


solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info